हिंदू धर्म में कजरी तीज के व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है। आइए जानते हैं कि कजरी तीज पर भूलकर भी न करें ये 6 काम, पति पर आएगा संकट
कजरी तीज पर गलती से भी सफेद, काले या नीले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इससे व्रत का फल नहीं मिलता है।
कजरी तीज पर किसी से भी विवाद नहीं करना चाहिए। इससे पूजा फलित नहीं होती है और अशुभ फल प्राप्त होते हैं।
इस दिन चावल,लहसुन,प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे घर-परिवार के लोगों पर मानसिक संकट मंडराने लगता है।
इस दिन विशेष रूप से किसी से भी चुगली या बुराई नहीं करनी चाहिए। इससे व्रत खंडित होता है और कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इस दिन किसी -भी महिला को बाल या नाखून नहीं काटना चाहिए। इसका प्रभाव सीधे वैवाहिक जीवन पर ही पड़ता है।
कजरी तीज पर किसी भी प्रकार से मांसाहारी खाना या बनाना नहीं चाहिए। इससे देवी-देवता नाराज होते हैं और कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है।
कजरी तीज पर भूलकर भी न करें ये 6 काम, पति पर संकट आएगा। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM