बुधवार को गणेश जी की पूजा कैसे करने से मनोकामना पूर्ण होती हैं?


By Sahil20, Aug 2024 11:35 AMnaidunia.com

गणेश जी की पूजा

बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। हिंदू धर्म में गणेश जी की पूजा के बगैर हवन या यज्ञ को अधूरा माना जाता है।

विधि-विधान से करें पूजा

गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा विधि-विधान से करनी चाहिए। माना जाता है कि बुधवार का दिन गणपति बप्पा की पूजा करने के लिए उत्तम होता है।

धूप और दीपक जलाएं

घर के मंदिर में गणेश जी की मूर्ति या चित्र स्थापित करें। इसके बाद धूप और दीपक जलाएं। ऐसा करने से गणेश जी कृपा बरसाते हैं।

फूल अर्पित करें

दीपक जलाने के बाद गणेश जी की मूर्ति के सामने फूल अर्पित करें। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, पुष्प अर्पित किए बगैर भी पूजा को अधूरा माना जाता है।

गणेश चालीसा का पाठ करें

बुधवार के दिन गणेश चालीसा का पाठ भी आप कर सकते हैं। ऐसा करने वाले के ऊपर गणेश जी सदैव कृपा बरसाते हैं।

प्रार्थना करें

दीपक या धूप जलाने के बाद गणपति बप्पा से हाथ जोड़कर प्रार्थना करें। इस दौरान अपनी मनोकामनाएं भी उन्हें बता दें।

लड्डू का भोग लगाएं

भगवान गणेश को लड्डू अति प्रिय है। यही वजह है कि बुधवार के दिन गणपति बप्पा को लड्डू का भोग लगाया जाता है।

मनोकामनाएं होंगी पूर्ण

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, सही विधि से गणेश जी की पूजा करने वाले की तमाम मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

यहां हमने जाना कि बुधवार को किस विधि से भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

जीवन में इन चीजों के बिना नहीं मिलता है सम्मान