हिंदू पंचांग के मुताबिक, कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी मनाई जाती है। इस दिन व्रत और उपाय करने का खास महत्व होता है।
आज आपको कालाष्टमी के दिन किए जाने वाले उपाय के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपनी तिजोरी के धन में बढ़ोतरी कर सकते हैं।
कालाष्टमी के दिन भैरव मंदिर में जाकर उड़द की दाल चढ़ाना शुभ माना जाता है। आपको 100 ग्राम साबुत उड़द में से 11 दाने निकालकर अपनी तिजोरी में रखने होंगे।
इस शुभ दिन दीपक जलाने से घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। कालाष्टमी के दिन भैरव मंदिर में जाकर दीपक में सरसों का तेल डालकर जलाने से फायदा मिलता है।
कालाष्टमी के दिन भैरव बाबा के साथ ही पितरों की पूजा करना भी शुभ होता है। पूजा करने के बाद ब्राह्मण को खाना खिलाने से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है।
भैरव बाबा को भोग लगाने के लिए जलेबी को बेस्ट माना जाता है। ऐसा करने से आर्थिक परेशानी से छुटकारा मिलता है।
कालाष्टमी के मौके पर आप भैरव बाबा के मंत्रों का जाप करने से डर को दूर भगाया जा सकता है। इसके अलावा मन को शांत भी किया जा सकता है।
कालाष्टमी के दिन भैरव कवच का पाठ कराना चाहिए। इस पाठ को करने के बाद आपके तमाम बिगड़े हुए काम बन जाएंगे।