सनातन धर्म में पेड़-पौधों को पूजनीय माना गया है। कहते हैं इनमें देवताओं का वास होता है।
पूजा में कुछ पेड़-पौधों का खास तरह से इस्तेमाल किया जाता है। जैसे केले, आम और तुलसी के पत्ते।
हिंदू धर्म में हाथ पर कलावा बांधने का विशेष महत्व है। कुछ पेड़ों पर कलावा बांधने से ग्रह दोष से छुटकारा मिलता हैं।
तुलसी के पौधे में कलावा बांधने से आर्थिक स्थिति सुधरती है। व्यक्ति को पैसों की कमी नहीं होती है।
गुरुवार के दिन केले के पेड़ में कलावा बांधने से भगवान विष्णु और बृहस्पति ग्रह का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
मनी प्लांट पर कलावा बांधने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है।
बरगद के वृक्ष में कलावा बांधने से अकाल मृत्यु का योग टल जाता है।