हिंदू धर्म में कलावा यानी रक्षा सूत्र बांधना शुभ माना जाता है। अक्सर हाथ का कलावा कुछ स्थितियों में टूट जाता है। सवाल खड़ा होता है कि टूटे हुए कलावे का क्या करना चाहिए।
कलावा टूटने के बाद उसे इधर-उधर न फेंके। इसका कारण है कि हिंदू धर्म में कलावे को शुभ माना जाता है। इसे फेंकना देवी-देवताओं के अपमान करने के बराबर है।
अगर घर में कलावा टूट जाता है तो इसे घर के मंदिर में रख दें। हालांकि, लंबे समय तक रक्षासूत्र को मंदिर में भी नहीं रखना चाहिए।
कलावा टूटने के बाद उसे किसी पीपल के पेड़ के नीचे रखकर आ जाएं। ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि टूटे हुए कलावे को रखने के लिए यह उत्तम स्थान होता है।
कलावे को बहते पानी में भी आप प्रवाहित कर सकते हैं। बस एक बात का ध्यान रखें कि नदी में पानी बहता हुआ होना चाहिए। सूखी नदी में कलावा फेंकने की गलती न करें।
कलावा टूटने के बाद मंदिर में जाकर किसी पंडित से नया कलावा बंधवा लें। अगर आप चाहे तो खुद भी गंगाजल से कलावे को पवित्र करके बांध सकते हैं।
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि हाथ में बंधा हुआ कलावा मंगलवार या शनिवार के दिन ही खोलना चाहिए। इसके अलावा किसी अन्य दिन कलावा अपनी इच्छा से खोलने की गलती न करें।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। नईदुनिया की तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।
यहां हमने जाना कि कलावा टूटने पर क्या करना चाहिए। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ