सावन में शिवलिंग पर चढ़ाएं धतूरा, जीवन में मिलेगा सुख


By Ayushi Singh12, Jul 2024 11:00 AMnaidunia.com

आने वाले दिनों में शिव जी का प्रिय पर्व शुरू होने वाला है। सावन में जो इंसान सच्ची भावना से पूजा करता है, उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाने के फायदे

सावन में शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाने का भी विशेष महत्‍व है। इससे जीवन में चल रहे कष्टों से छुटकारा भी मिलता है। आइए इसके बारे में विस्‍तार से जानते हैं।

काले धतूरे को अर्पित करें

सावन के दिन काले धतूरे को फोड़कर उसका फल शिवलिंग पर अर्पित करें। धतूरा चढ़ाते वक्त 'ऊं नम: शिवाय मंत्र' का जप करते रहें। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।

दूर हो जाते हैं राहु दोष

धतूरा को राहु का कारक माना गया है, इसलिए भगवान शिव को धतूरा अर्पित करने से राहु दोष दूर होने लगते हैं। इससे जीवन में सारे काम बनने लगते हैं।

दूर हो जाते हैं पितृ दोष

सावन के दिनों में शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाने से पितृ दोष कम होने लगते हैं। इससे परिवार में सुख-शांति आती है और शिव जी की कृपा प्राप्त होती है।

होती है संतान की प्राप्ति

सावन के दिनों में शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाने से संतान की प्राप्ति होती है। इससे संतान का सुख भी मिलता है और परिवार में खुशहाली भी आती है।

दूर होती है पैसों की कमी

आर्थिक तंगी से बाहर निकलने के लिए शिवलिंग पर धतूरा चढ़ा सकते हैं। इससे पैसों की कमी भी दूर होती है और धन का आगमन भी होता है।

मिलती है मानसिक शांति

ऐसा माना जाता है कि धतूरे का फूल शिवलिंग पर चढ़ाने से मानसिक शांति मिलती है और मन की कड़वाहट भगवान शिव दूर करते हैं और सारी परेशानियों से निजात भी मिलता है।

रहता है मन प्रसन्न

इस फूल को शिवलिंग पर चढ़ाने के सकारात्मक प्रभाव की वजह से मन प्रसन्न रहता है और नकारात्मक भाव का नाश भी होता है। भक्तों को उनकी पूजा का विशेष फल मिलता है।

सावन में शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाने से जीवन में सुख मिलता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

पत्नी को कोई कष्ट नहीं होने देते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग