भारतीय किचन में काली मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है ताकि खानपान के स्वाद को बढ़ाया जा सके, लेकिन इसके उपाय जानते है क्या आप?
जी हां काली मिर्च का इस्तेमाल केवल किचन में ही नहीं बल्कि उपाय में भी होता है, जो आपके जीवन से कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं।
अगर आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो रहा है, तो 7 काली मिर्च के दानों को लें और आग में जला दें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
अगर आपको किसी कार्य में सफलता चाहिए, तो उस काम के लिए जब घर से निकले तो 1 काली मिर्च को मुख्य द्वार पर रखें और उस पर पैर रखते हुए घर से निकल जाए।
अगर किसी के कुंडली में शनि दोष लगा है, तो निजात पाने के लिए शनिवार के दिन काले कपड़े में कुछ काली मिर्च के दाने और 11 रुपये बांधकर गरीब को दें।
यदि किसी को नजर लग गई है, तो 7 काली मिर्च के दाने को उस व्यक्ति के सिर से लेकर पैर तक 7 बार घुमाएं और आग में काली मिर्च को डाल दें।
अगर आप धन प्राप्ति करना चाहते है, तो 5 काली मिर्च के दानों को लें और चौराहे पर जाए फिर चारों दिशाओं में एक-एक दाना फेंके और बचा हुआ 1 दाना ऊपर की ओर उछाल दें।