वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि मुख्य द्वार से ही घर में देवी-देवताओं का वास होता हैं।
अक्सर आपने देखा होगा कि लोग घर के मुख्य द्वार पर नाम, वचन और मंत्र के अलावा फोटो को भी लगाते है, लेकिन देवता की लगानी चाहिए?
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर भगवान गणेश की तस्वीर को लगाना शुभ और फलदायी माना जाता है।
मुख्य द्वार के पिछली तरफ भी भगवान गणेश की ही फोटो को लगाना चाहिए क्योंकि गणेश जी की पीठ घर की ओर हो।
वास्तु शास्त्र में दिशा का ध्यान रखा जाता है। गणेश जी की तस्वीर को लगा रहे है, तो मुख्य द्वार आपका दक्षिण या उत्तर वाला होना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की तस्वीर को लगाने से वास्तु दोष नहीं लगता है और लगा होता है, तो दूर हो जाता है।
जिस घर में सुख-शांति का वास न होता है उस घर के मुख्य द्वार पर भी गणेश जी की तस्वीर को लगाया जा सकता है। ऐसा करने से घर में शांति आती है।