ज्योतिष शास्त्र में कमलगट्टे का अत्यधिक महत्व होता है। कमलगट्टा माता लक्ष्मी को अर्पित करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
कमलगट्टे कमल के पौधे से निकलते हैं, यह काले रंग के होते हैं। इनकी माला बनाकर मंत्रों का जाप किया जाता है।
ज्योतिष शास्त्र में कमलगट्टे से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों को आशीर्वाद देती हैं।
कमलगट्टे की आहुति 21 दिनों तक यज्ञ में देने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
वहीं, व्यापार में मुनाफा प्राप्त करने के लिए बिजनेस के स्थान पर कमलगट्टे की माला पर माता लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करें और रोजाना पूजा करें।
बुधवार के दिन 108 कमलगट्टों के बीज की आहुति देने से घर की दरिद्रता दूर होती है। इससे बनी माला धारण करने से धन की कमी नहीं होती है।
माता लक्ष्मी को घी में कमलगट्टे मिलाकर भोग लगाएं, ऐसा करने से जीवन की सारी परेशानियां खत्म होती हैं।
अगर आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी कमलगट्टे की माला अर्पित करें।
कमलगट्टे से जुड़े ये उपाय करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com