कनेर फूल के उपाय से दूर होगी कंगाली


By Ayushi Singh30, Jun 2024 11:00 AMnaidunia.com

कनेर फूल का पेड़ सभी के घर में आसानी से मिल जाता है, जिससे घर की शोभा भी बढ़ती है और कई वास्तुदोष भी दूर होते हैं। यह फूल तीन रंगों में देखने को मिलता है। आइए जानते हैं कि कनेर फूल के उपाय से कैसे दूर होगी कंगाली-

नहीं रहती धन की कमी

जिस तरह से कनेर का पेड़ हमेशा फूलों से भरा रहता है, वैसे ही घर में धन की कमी नहीं रहती है। साथ ही, आर्थिक स्थिति भी सामान्य रहती है।

मंगल दोष से मुक्ति

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल दोष है, तो रोजाना कनेर के पेड़ को जल देने से इस दोष का प्रभाव कम होता है और  जल पश्चिम दिशा में खड़े होकर देने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

रखता है मन को शांत

कनेर का फूल शांति का प्रतीक है। इसे घर में लगाने से शांति बनी रहती है और नकारात्मकता का वास नहीं होता। परिवार के लोगों का मन शांत रहता है और सकारात्मक माहौल बना रहता है।

शत्रु से छुटकारा

अगर आपके शत्रु परेशान कर रहे हैं या किसी कार्य में बाधा डाल रहे हैं, तो गुरुवार को कनेर के पेड़ की जाली तोड़ ले और सात टुकड़े करके कपूर में जला दें। इससे आसानी से शत्रु से छुटकारा पा सकते हैं।

किसका वास होता है?

कनेर के फूल में भगवान विष्णु का वास होता है और यह फूल विष्णु जी को प्रिय है। उन्हें कनेर का फूल अर्पित करने से भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है और रुके हुए काम में सफलता भी मिलती है।

मां लक्ष्मी को प्रिय

मां लक्ष्मी धन की देवी है, यह फूल लक्ष्मी माता को प्रिय है। यह फूल अर्पित करने से घर में धन के नए स्रोतों का आगमन होता है और वहीं मां लक्ष्मी वास करती है। उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है।

ज्योतिष शास्त्र

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में कनेर का फूल लगाना चाहिए। इसे घर मे लगाना शुभ माना जाता है और पूजा-पाठ में इस फूल के प्रयोग से सारी मनोकामना पूर्ण होती है।

इन कनेर फूल के उपाय से कंगाली दूर होगी। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

हनुमान जी प्रसन्न होने पर क्या संकेत देते हैं?