इस पीले फूल से करें 2 उपाय, जाग उठेगी सोई हुई किस्मत


By Sahil12, Oct 2023 10:00 PMnaidunia.com

कनेर के फूल

हिंदू धर्म में कनेर के फूलों का धार्मिक महत्व भी माना जाता है। कनेर के फूल दिखने में बेहद खूबसूरत होते हैं और इन्हें देवी-देवताओं को अर्पित करने की परंपरा है।

कनेर के उपाय

वास्तु शास्त्र में कनेर के पौधों और फूलों को बेहद शुभ बताया गया है। इससे जुड़े कुछ उपाय करने से व्यक्ति की किस्मत भी चमक सकती है।

घर में लगाएं कनेर का पौधा

वास्तु में उल्लेख है कि घर में कनेर के पौधे को लगाने से काफी फायदे मिलते हैं। इसके साथ ही, कनेर के फूल के चमत्कारी उपाय आपको धन-दौलत दिला सकते हैं।

कहां लगाएं पौधा?

वैसे तो कनेर का पौधा धन को आकर्षित करने का काम करता है, लेकिन इसे घर के अंदर नहीं रखना चाहिए। कनेर के पौधे को घर के बाहर ही लगाना अच्छा होता है।

दुश्मनों से छुटकारा

अगर आपको कोई शत्रु परेशान कर रहा है तो कनेर के फूल का उपाय करें। इसके लिए गुरुवार के दिन सूर्योदय से पहले कनेर की डाली तोड़ें और सात टुकड़े भी कर लें।

कपूर के साथ जला दें

फिर इन टुकड़ों को कपूर के साथ जला दें। यह एक आसान टोटका आपके विरोधियों को परास्त कर देगा। इसके बाद विरोधी आपका कोई नुकसान नहीं कर पाएंगे।

भगवान विष्णु को प्रिय

धार्मिक मान्यता के मुताबिक, कनेर के फूल भगवान विष्णु को बेहद प्रिय होते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि पीले कनेर के फूलों में विष्णु का वास होता है।

पीले फूल करें अर्पित

इसी वजह से भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित किए जाते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति की धन से जुड़ी तमाम समस्याएं दूर हो जाती हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Vrat Tyohar: नवरात्रि में नौ देवियों को इस प्रकार लगाएं भोग