बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।
अभिनेत्री बिना किसी बड़े हीरो के अपने दम पर फिल्मों को हिट कराने का हौसला रखती हैं। आज हम इस लेख में कंगना की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बताएंगे।
इस लिस्ट में पहले नंबर पर साल 2013 में आई फिल्म कृष 3 है। इस फिल्म ने दुनियाभर में कुल 374 करोड़ का बिजनेस किया था।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर साल 2015 में आई फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स है। कंगना की इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 258 करोड़ का कलेक्शन किया था।
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर साल 2019 में आई फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी है। इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 142 करोड़ का कलेक्शन किया था।
साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म क्वीन ने वर्ल्ड वाइड 93.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म का बजट काफी कम होने के कारण यह कंगना की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है।
साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म शूटआउट एट वडाला ने वर्ल्ड वाइड 83.7 करोड़ का कलेक्शन किया था।
इसी तरह की मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com