बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक मनवाया है।
हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को पछाड़कर श्रद्धा कपूर इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली एक्ट्रेस बन चुकी है।
साल 2024 में आई श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे।
हाल ही एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर 94.1 मिलियन फॉलोअर्स के साथ भारत में सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं।
वहीं, पहले नंबर से खिसकर प्रियंका चोपड़ा अब इस लिस्ट में 92.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर आ चुकी हैं।
बता दें कि, इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में भारत में सबसे ज्यादा विराट कोहली को फॉलो किया जाता है। इनके 270 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
श्रद्धा कपूर फिल्मों में दमदार एक्टिंग के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस नई-नई रील के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं।
इसी तरह की मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com