ककोड़ा जिसे भारत के अलग-अलग हिस्सों में कंटोला, खेखसा, या वन करेला भी कहा जाता है। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आइए जानते हैं, इस बारे में-
ककोड़ा में विटामिन सी की मात्रा मौजूद होती है। जिसके वजह से इसे सेवन करने पर शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने मे मदद मिल सकती है।
ककोड़ा में विटामिन ए भी मौजूद होता है, जो त्वचा और आंखों के लिए फायदेमंद है। इसलिए, बुजुर्ग और बच्चों को इसका सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
ककोड़ा में विटामिन बी-6 पाया जाता है, जो दिमाग को शांत करने में सहायता कर सकता है। साथ ही, यह नर्व फंक्शन को बेहतर बनाने में अहम योगदान दे सकता है।
ककोड़ा में आयरन की मात्रा भरपूर होती है। जिससे शरीर में खून की कमी पूरी करने में मदद मिल सकती है।
ककोड़ा शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए। इससे आप स्वस्थ रह सकते हैं।
अगर आपको ककोड़े के सेवन से किसी तरह की एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com