हर व्यक्ति आज के दौर में अमीर बनने के लिए नई-नई तरकीब अपनाते है। लेकिन सक्सेस के लिए सबसे जरूरी चीज मेहनत और भाग्य की बात होती है। आइए जानते है कपूर के शक्तिशाली टोटके के बारे में।
कपूर के कई ऐसे बेहद शक्तिशाली उपाय हैं जिसे करने मात्र से ही व्यक्ति का भाग्य बदल सकता है। इसके टोटके से धन लाभ के अवसर भी पैदा होते है।
सुबह-शाम घर में कपूर जलाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है। ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियां भी दूर होती है। साथ ही, कपूर जलाने से घर में सुख-शांति भी बनी रहती है।
कपूर के प्रयोग से घर का वास्तु भी ठीक किया जा सकता है। अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो कपूर के कुछ टुकड़ों को एक कटोरी में ले और वास्तु दोष के स्थान पर रख दें।
जिस दिशा में दोष हैं, वहां पर हमेशा एक कपूर के खत्म होने के बाद नए टुकड़े रख दें। कई दिनों तक इस उपाय को करने से वास्तु दोष दूर हो सकता है।
नहाने के पानी में कपूर और चमेली के तेल की कुछ बूंदें डालें और इससे स्नान करें। ऐसा करने से शनि दोष दूर रहता है।
धन लाभ के लिए भी पानी में कपूर और चमेली का तेल डालकर नहाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा भी बरसती है।
अडानी अंबानी के सफल होने के पीछे उनकी सालों की मेहनत है। ऐसे में जीवन में श्रद्धा और विश्वास के साथ-साथ पूरी मेहनत से कर्म करते रहना चाहिए। इससे अवश्य ही सफलता मिलेगी।