करेले के साथ इनका न करें सेवन, होगा नुकसान


By Abrak Akrosh2023-03-29, 18:50 ISTnaidunia.com

सेहत के लिए वरदान पर सावधानी जरूरी

केरेले में तांबा, विटामिन बी, अनसैचुरेटेड फैटी ऐसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसलिए इसे सेहत के लिए वरदान तक कहा जाता है। लेकिन कुछ चीजों के साथ इसका सेवन बुरा प्रभाव डाल सकता है।

दूध

करेला खाने के बाद दूध पीने से पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। ऐसा करने से कब्ज, पेट में दर्द और जलन की समस्या भी हो सकती है।

मूली

करेले की सब्जी खाने के बाद मूली खाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से एसिडिटी और गले में कफ की शिकायत हो सकती है।

दही

करेले की सब्जी के साथ दही का सेवन भी अच्छा नहीं होता है। इससे त्वचा की समस्या होने का डर होता है।।

भिंडी

करेला के बाद भिंडी जैसी सब्जियां नहीं खानी चाहिए। ऐसा करने से शरीर को करेला के साथ भिंडी को पचाने में परेशानी आ सकती है।

कड़वी सब्जियां

करेला कड़वी सब्जी है। इसके साथ दूसरी कसैली व कड़वी सब्जी जैसे सहजन, खेस आदि नहीं खाना चाहिए। इससे शरीर में कसैले तत्व बढ़ सकते हैं।

Skin Care Tips: गर्मियों में सनबर्न से बचाएंगे ये आसान घरेलू उपाय