कुछ लोग खूब मेहनत करने के बाद भी कर्ज से अपना पीछा नहीं छुड़वा पाते हैं। आज ऐसे लोगों के लिए कुछ चमत्कारी उपाय बता रहे हैं।
बुधवार के दिन 2 फिटकरी के टुकड़े लें। इसके बाद किसी भी पीपल के पास थोड़ी मिट्टी खोदकर इन्हें दबा दें। ऐसा करने से धीरे-धीरे कर्ज से छुटकारा मिल जाता है।
गुरुवार के दिन आटे में गुड़ मिलाकर गाय को खिलाएं। लगातार कुछ महीनों तक गाय को गुड़ खिलाने से आपको कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी।
शनिदेव की कृपा से इंसान को कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। सवाल खड़ा होता है कि उन्हें प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए।
शनिवार के दिन कुत्ते को तेल में चुपड़ी रोटी खिलाएं। ज्योतिष के जानकारों का मानना है कि ऐसा करने से धीरे-धीरे व्यक्ति का कर्ज दूर हो जाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन तीनों उपायों को अपनाने से इंसान को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाता है। बस आपको उपाय नियमित करने होंगे।
इन उपायों को अपनाने से तरक्की के मार्ग भी खुलेंगे। इसके साथ ही, आपके अटके हुए कार्य भी धीरे-धीरे ही सही पूरे हो जाएंगे।
यहां दी गई तमाम जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से कोई भी दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि कर्ज मुक्ति के लिए कौन से उपाय अपनाने चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ