Money Upay: कर्ज के बोझ से छुटकारा दिलाएंगे ये उपाय


By Sahil12, Dec 2023 02:19 PMnaidunia.com

आर्थिक तंगी

कुछ लोग हद से ज्यादा मेहनत करने के बाद भी पैसों की तंगी का सामना करते हैं। ज्योतिष में इसका कारण और समाधान बताया गया है।

कर्ज मुक्ति के उपाय

धन प्राप्ति और कर्ज से निजात पाने के लिए कुछ टोटकों को असरदार माना जाता है। आर्थिक तंगी से बाहर निकलने के लिए आप इन उपायों को अपना सकते हैं।

मां लक्ष्मी की पूजा

धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति को कभी भी पैसों से जुड़ी परेशानी नहीं होती है। कर्ज से मुक्ति पाने के लिए भी आप रोजाना माता लक्ष्मी की पूजा कर सकते हैं।

पवित्र नदियों का जल

घर के अंदर साफ जगह पर पवित्र नदियों का जल रखें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं।

फिटकरी का टोटका

कर्ज से मुक्ति पाने के लिए एक लाल कपड़े में फिटकरी को बांध लें। इसके बाद पीपल के पेड़ के नीचे उसे दबाकर रख आएं। इस उपाय को बुधवार के दिन करना फायदेमंद होता है।

काले कुत्ते को रोटी खिलाएं

लाल किताब में उल्लेख मिलता है कि कर्ज से छुटकारा पाने के लिए कुत्ते को रोटी खिलानी चाहिए। शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाने से शनि ग्रह के प्रकोप से भी आप बच सकते हैं।

आटे और गुड़ का उपाय

गुरुवार के दिन आटे और गुड़ का उपाय करें। इसके लिए सवा-सवा किलो आटा और गुड़ का इस्तेमाल करके रोटियां तैयार कर लें। फिर ये रोटियां गाय को खिलाएं।

दीपक का टोटका

धन प्राप्ति के लिए दीपक का उपाय भी असरदार है। इसके लिए शाम के समय कुएं के पास एक दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से जल्द ही धन की प्राप्ति होती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

फर्श पर नमक का गिरना देता हैं ये संकेत