शुक्रवार के दिन कर्ज मुक्ति के लिए कुछ खास उपाय किए जाते हैं। दरअसल, यह दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है और उनके आशीर्वाद से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में टूटे-फूटे सामान को नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा, बंद घड़ी को भी घर के अंदर रखना अशुभ माना जाता है।
माना जाता है कि घर में रखा कबाड़ का सामान बाहर कर देने से दरिद्रता दूर होती है। यदि आप यह ऐसा करते हैं तो कर्ज मुक्ति के रास्ते खुल जाते हैं।
घर में रखें टूटे-फूटे सामान को बाहर निकलाने के लिए शुक्रवार का दिन उत्तम माना जाता है। दरअसल, धन की देवी साफ-सफाई वाली जगह पर ही वास करती हैं।
कर्ज के बोझ से छुटकारा पाने के लिए शुक्रवार के दिन ‘ओम नमो वासुदेवाय नमः’ का जाप करें। इस मंत्र का जाप सुबह स्नान करने के बाद करें।
इस एक चमत्कारी मंत्र का जाप लगातार 11 शुक्रवार करना होगा। ऐसा करने के बाद धीरे-धीरे आपको कर्ज के बोझ से मुक्ति मिल जाएगी।
शुक्रवार के दिन आप चाहे तो मां लक्ष्मी के मंत्र ‘ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नम:’ का जाप भी कर सकती हैं। ऐसा करने से घर में धन आगमन होगा।
यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
कर्ज मुक्ति के लिए शुक्रवार के दिन कुछ उपाय आप अपना सकते हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ