गलत जीवनशैली, तनाव और एक्सरसाइज ना करने की वजह से डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की बीमारी बढ़ते जा रही है। ऐसे में इस छोटू फल को खाने से इसे कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
इसमें पोटैशियम प्रचुर मात्रा में मौजदू होता है। जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायता मिल सकती है।
इस लाल फल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के साथ हाई फाइबर पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में सहायक हो सकता है।
करौंदे में विटामिन सी, बी, कैल्शियम और आयरन मौजूद होता है। इसलिए, इसे रोजाना सेवन करने पर शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
डायबिटीज के मरीजों को खान-पान का खास ध्यान रखना होता है। ऐसे में करौंदे का नियमित सेवन से पाचन को मजबूत बना सकते हैं।
करौंदे के नियमित सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट करने, त्वचा को निखारने, खून साफ करने और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।
अगर आपको करौंदे से किसी तरह की समस्या या एलर्जी होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com