कार्तिक मास के कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। इस माह में कुछ काम वर्जित होते हैं जिन्हें भूलकर भी नहीं करने चाहिए।
इस महीने ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। अपनी इंद्रियों पर संयम रखना चाहिए और गलत विचारों को मन में नहीं आने देना चाहिए।
कार्तिक के महीने में देर तक नहीं सोना चाहिए। ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर लेना चाहिए।
कार्तिक मास में लहसुन, प्याज, नॉनवेज जैसी तामसिक चीजें नहीं खाना चाहिए। इस महीने सात्विक भोजन का सेवन ही करना चाहिए।
कार्तिक मास में जमीन पर ही सोना चाहिए। इससे भगवान प्रसन्न होते हैं।
इस महीने तामसिक चीजें घर में लाने से मां लक्ष्मी घर से चली जाती हैं। मां लक्ष्मी का जाना जीवन में गरीबी आने का संकेत होता है।