इस महीने सूर्योदय से पहले पवित्र नदियों के जल से स्नान करना और तुलसी पूजा करना बेहद ही शुभ माना गया है।
इस महीने में मां लक्ष्मी धरती पर भ्रमण करती हैं। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी से जुड़े कुछ उपाय जरूर कर लेने चाहिए।
ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर तुलसी को जल चढ़ाना चाहिए। महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी। आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते। मंत्र जाप करें।
कार्तिक माह में तुलसी की पूजा के साथ-साथ तुलसी के पौधे का भी दान करना चाहिए। इस महीने तुलसी का पौधा लगाने से सुख-समृद्धि आती है।
कार्तिक के महीने में गुरुवार के दिन तुलसी के पौधे में कच्चा दूध मिश्रित जल चढ़ाना चाहिए।
इस महीने में श्री हरि और तुलसी जी का विवाह रचाएं। इससे भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी कृपा बरसाते हैं और घर में खुशियां आती हैं।