श्रीहरि कदंब के पुष्प अर्पित करने से जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। इनसे पूजन करने पर व्यक्ति को मृत्यु के बाद देवलोक की प्राप्ति होती है।
कमल के फूल से पूजन करने से घर पर माता लक्ष्मी की कृपा रहती है, और कंगाली कोसों दूर रहती है।
शिव जी का पसंदीदा रंग सफेद है, इसलिए उनकी पूजा में सफेद आक के फूल जरुर चढ़ाना चाहिए।
अगर आप संकटमोचन के भक्त हैं तो उन्हें गेंदा या गुडहल के फूल अर्पित करें। इससे भक्तों पर उनकी कृपा बनी रहती है।
शनिदेव नीले रंग का फूल चढ़ाने से प्रसन्न रहते हैं। इनमें लाजवंती के फूल शनिदेव को अधिक प्रिय हैं।