इस माह की पूर्णिमा को देव दिवाली के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन देव लोक से देव धरती पर गंगा में डुबकी लगाने आते हैं।
इस बार कार्तिक पूर्णिमा 8 नवंबर को मनाई जाने वाली है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन अपने हाथों से आटे का दीया बनाकर उसमें 7 लौंग डालकर उसे घर के मुख्य स्थान पर लगाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन आम के पत्तों की तोरण बनाएं और घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है।
मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर दूध, दही और गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करना बहुत शुभ होता है। इससे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।