इस ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा। साथ ही ये चंद्रग्रहण सभी राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव डालेगा।
मिथुन राशि के लिए यह चंद्रग्रहण अच्छा साबित हो सकता है। इन जातकों को करियर के साथ-साथ व्यापार में भी लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।
कर्क राशि वालों को ये चंद्र ग्रहण शुभ फल देने वाला है। यात्रा से लाभ हो सकता है। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना है।
सिंह राशि वालों के लिए साल का आखिरी चंद्रग्रहण लाभकारी साबित होने वाला है। आय में वृद्धि हो सकती है। विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
वृश्चिक राशि वालों को भी ये चंद्रग्रहण शुभ परिणाम देने वाला है। आर्थिक लाभ हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
कुंभ राशि वालों के लिए साल का आखिरी चंद्रग्रहण कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। धन प्राप्ति के नए रास्ते खुलेंगे। व्यापार में लाभ हो सकता है।