सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत काफी शुभ माना जाता है। महिलाएं बेसब्री से इस व्रत का इंतजार करती हैं।
इस वर्ष करवा चौथ का त्यौहार 1 नवंबर यानी आज मनाया जाएगा। ऐसे में पूजा के समय महिलाएं अपने हिसाब से कपड़े पहनती हैं और मेहंदी लगाती हैं।
करवा चौथ के दिन महिलाएं अन्न और जल के व्रत रखती हैं और रात में चांद को देखने के बाद अपना व्रत खोलती हैं।
ऐसी मान्यता है कि मेंहदी के बिना करवा चौथ का त्योहार अधूरा माना जाता है। इसी के चलते महिलाएं एक दिन पहले ही हाथों में मेहंदी लगवा लेती हैं।
सभी जगहों पर करवा चौथ की पूजा महिलाएं एकत्रित होकर करती हैं। ऐसे में इस परंपरा को आप मेहंदी की डिजाइन के जरिए दिखा सकती हैं।
सभी जगहों पर करवा चौथ की पूजा महिलाएं एकत्रित होकर करती हैं। ऐसे में इस परंपरा को आप मेहंदी की डिजाइन के जरिए दिखा सकती हैं।
यदी आपको पूरे हाथों में मेंहदी लगवाना पसंद है तो एक हथेली में चांद देखती हुई महिला की तस्वीर बनाएं और दूसरी में अपने पसंद की डिजाइन बनाएं।
यदि आपके पास भरे हाथ मेहंदी लगाने का समय नहीं है तो करवा चौथ की पूजा के लिए अपने हाथों की हथेली पर पूजा करती महिला की तस्वीर बनाएं।
नई नवेली दुल्हनों के लिए ये डिजाइन बेहतर विकल्प है। ऐसे में आप चाहें तो अपने हाथों पर पति का नाम लिखवा सकते हैं।