Karwa Chauth 2023: पति की लंबी उम्र के लिए थाली में रखें ये चीजें


By Prakhar Pandey30, Oct 2023 06:40 PMnaidunia.com

करवा चौथ

करवा चौथ का दिन शादी शुदा महिलाओं के लिए बेहद खास होता हैं। आइए जानते है पति की लंबी उम्र के लिए पत्नी को अपनी पूजा की थाली में क्या चीजें रखनी चाहिए।

कब हैं करवाचौथ?

करवा चौथ इस साल 1 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। पत्नियां इस दिन अपनी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। महिलाएं इस दिन अपनी पूजा की थाली में कई चीजें भी रखती है।

सुहाग की चीजें

मां पार्वती को अर्पित करने के लिए पूजा की थाली में सुहाग का सामान अवश्य रखें। इस सामान को पूजा के पश्चात अगले दिन किसी महिला को दान कर दें।

सबसे जरूरी चीज

अपनी पूजा की थाली में पीतल या मिट्टी का करवा जरूर रखें। पूजा की थाली में इसे शामिल करने बेहद शुभ माना जाता हैं।

आटे का दीपक

पूजा की थाली में आटे का दीपक जरूर रखें। आटे के दीपक को पूजा में जलाना बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है.

मिठाई

करवा चौथ के मौके पर अपनी पूजा की थाली में दूध से बनी हुई मिठाई भी जरूर रखें। पूजा के लिए रोली और चावल भी रखना न भूलें।

न भूले छलनी

पूजा की थाली में छलनी रखना बिल्कुल भी न भूलें। इस व्रत को तोड़ते समय महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देती है। इस समय छलनी की बेहद आवश्यकता होती है।

कुमकुम और अन्य चीजें

पूजा की थाली में कुमकुम जरूर रखें। बिना इसकें सुहागन महिलाओं की पूजा सफल नहीं मानी जाती हैं। साथ ही, आप अपनी पूजा की थाली में सिंदूर, अक्षत, मेवा आदि भी रख सकते है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कुंभ राशि में जल्द मार्गी होने जा रहे हैं शनि, इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत