कुंभ राशि में जल्द मार्गी होने जा रहे हैं शनि, इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत


By Prakhar Pandey30, Oct 2023 06:38 PMnaidunia.com

न्याय के देवता

शनिदेव को न्याय का देवता भी कहा जाता हैं। शनि इस समय वक्री है और जल्द ही मार्गी होने वाले है। आइए जानते है शनिदेव के मार्गी होने पर किन 3 राशियों को लाभ मिलने वाला हैं।

स्थिति में बदलाव

शनिदेव जल्द ही अपनी स्थिति में बड़ा बदलाव करने वाले है। शनिदेव अब सीधी चाल चलेंगे और कई राशियों को इससे राहत मिलने वाली है।

4 नवंबर 2023

4 नवंबर 2023 को शनि मार्गी होने वाले है। इस चाल का सभी राशियों पर बड़ा प्रभाव पड़ने वाला हैं। 4 नवंबर के बाद से 3 राशियों को काफी लाभ पहुंचने वाला है।

ढैय्या और साढ़ेसाती

जिन भी राशि वालों पर साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है उन्हें भी शनि के मार्गी होने पर लाभ मिलने वाला हैं। राशियों को इस दौरान काफी लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि

शनि की धीमी चाल कुंभ राशि के जातकों को काफी लाभ पहुंचाने वाली है। शनि, इस राशि के स्वामी और इसका संचालन करते है। इस राशि वालों के आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और सुख-सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को इस अवधि के दौरान आर्थिक लाभ होगा। आकस्मिक धन की प्राप्ति होने के आसार भी बन रहे हैं। इस दौरान इस राशि वालों को करियर में प्रगति मिलेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। इस राशि वालों को शनि के मार्गी होने पर कर्ज से छुटकारा मिलेगा। साथ ही, जीवन में लंबे समय से चल रही समस्या भी ठीक होगी।

अन्य राशियों को लाभ

शनि के मार्गी होने पर मीन, मकर, कुंभ, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को भी राहत मिलने वाली है। शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या से भी इस अवधि में राहत मिलेगी।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Dhanteras 2023: किस धातु को घर लाने से बनेंगे धनवान? जानें