करवा चौथ का त्योहार 1 नवंबर को मनाया जाएगा। शादीशुदा महिलाएं इस दिन पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं।
करवा चौथ के दिन श्रृंगार करने का विशेष महत्व होता है। इस व्रत के दिन महिलाएं नए कपड़े पहनने के साथ ही हाथों पर मेहंदी भी लगाती हैं।
मान्यता के अनुसार, करवा चौथ के दिन मेहंदी लगाना बेहद शुभ होता है। ऐसा कहा जाता है कि मेहंदी का रंग पति-पत्नी के प्यार को बयां करता है।
कुछ महिलाओं की अक्सर शिकायत रहती है कि उनकी मेहंदी का रंग गाढ़ा नहीं होता है। हालांकि, कुछ नेचुरल तरीकों की मदद से हाथ पर मेहंदी अच्छी रच सकती है।
मेहंदी लगाने से पहले हाथ को अच्छे से धो लेना चाहिए। इससे हाथों पर मौजूद गंदगी साफ हो जाएगी और मेहंदी गाढ़ा रच पाएगी।
आमतौर पर हाथों को धोने के बाद मॉइस्चराइजर लगाना अच्छा होता है। मेहंदी लगाने से पहले इसे नहीं लगाना चाहिए। दरअसल, मॉइस्चराइजर में मौजूद केमिकल मेहंदी के रंग को फीका कर सकते हैं।
लगाने के बाद हाथों को अच्छे से सुखाना जरूरी होता है। कुछ महिलाएं गीली मेहंदी पर ही चीजों को लगाना शुरू कर देती है, जो मेहंदी के रंग को फीका कर देते हैं।
मेहंदी के रंग को गाढ़ा करने के लिए नींबू और चीनी लगाना भी सही होता है। हालांकि, इस नींबू-चीनी के रस को मेहंदी के सूखने के बाद ही लगाएं।