करवा चौथ का दिन काफी महत्वपूर्ण होता है। इस दिन महिला अपने पति के लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ के व्रत को रखने से वैवाहिक जीवन में खुशहालियां और प्रेम बढ़ता है।
करवा चौथ वाले दिन कुछ उपायों को करना बेहद ही असर माना जाता है, इस दिन इन उपायों को करने से घर में सुख-शांति लेकर धन में बढोतरी तक हो सकती है।
करवा चौथ के दिन हल्दी की 5 गांठ को लेकर भगवान गणेश को अर्पित करें। ऐसा करने से गणेश की कृपा परिवार के सदस्यों पर बनी रहती हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर करवा चौथ के दिन भगवान गणेश को दूर्वा का घास अर्पित करते है, तो वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं।
अगर आप बढ़ते हुए कर्ज से परेशान है, तो घी और गुड़ का भोग भगवान गणेश जी को भोग लगाएं। ऐसा करने से कर्ज मुक्ति से छुटकारा मिल सकता है।
करवा चौथ का दिन काफी शुभ माना जाता है, इसलिए इस दिन प्याज, लहसुन और शराब जैसी चीजों का सेवन न करें।