9-1 रूल से यूं घटेगा आपका वजन


By Shivansh Shekhar27, Oct 2023 03:00 PMnaidunia.com

वजन बढ़ने की समस्या

आज के टाइम में वजन का बढ़ना एक आम समस्या हो गया है लोग इसे लेकर काफी ज्यादा परेशान भी रहते हैं कि आखिर कैसे मोटापा कम करें।

9-1 रूल

सोशल मीडिया पर आजकल वेट लॉस करने, अच्छी बॉडी शेप मेंटेन रखना , हेल्दी रहने समेत कई परेशानियों को दूर करने के लिए 9-1 रूल काफी फेमस है।

आखिर क्या है फायदे?

अब ऐसे में यह जानना बेहद ही आवश्यक है कि आखिर यह 9-1 रूल क्या है और इससे क्या फायदे मिल सकते हैं, आइए आपको हम बताते हैं।

9 का मतलब

सबसे पहले आपको यह बता दें कि 9 का मतलब 9 हजार स्टेप्स होता है। यानी आपकी पूरी तरह फिट रहने के लिए रोजाना 9 हजार स्टेप्स पूरी करनी है।

कैलोरी होगा बर्न

एक प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, एक व्यस्क को फिट रहने के लिए रोजाना कम से कम 9 हजार स्टेप्स जरूर जलने चाहिए। इससे 250 से 300 कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

कैलोरी होगा बर्न

एक प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, एक व्यस्क को फिट रहने के लिए रोजाना कम से कम 9 हजार स्टेप्स जरूर जलने चाहिए। इससे 250 से 300 कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

8 का मतलब

इस रूल में 8 का मतलब है आठ गिलास पानी , वेट मेंटेन करने के लिए यह बेहद जरूरी है। रोजाना कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।

7 से 3 तक

इस रूल में 7 का मतलब 7 घंटे नींद, 6 का मतलब छह मिनट का मेडिटेशन, 5 का मतलब पांच तरह का फल और सब्जियां, 4 का मतलब 4 छोटे ब्रेक, 3 का मतलब ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर होता है।

2 और 1 का मतलब

इस रूल में 2 का मतलब होता है सोने और डिनर के बीच 2 घंटे का गैप होना चाहिए। वहीं, 1 का मतलब होता है आपको रोजाना कम से कम एक फिजिकल एक्टिविटी जरूर करनी है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सफर में आती है उल्टी तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे