कटरीना से कियारा तक, इन एक्ट्रेसेस ने नाम बदलकर पाई सफलता


By Prakhar Pandey13, Jul 2023 01:46 PMnaidunia.com

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस

फिल्मी जगत में कई ऐसे सितारे है जिन्होंने नाम बदलकर इंडस्ट्री में सफलता कमाई है। आज हम आपको बताएंगे ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में।

सनी लियोन

42 वर्षीय सनी लियोनी ने भी इंडस्ट्री में आने के लिए अपना नाम चेंज किया था। एक्ट्रेस का असली नाम करनजीत कौर वोहरा है।

कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी ने फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिल जीते है। इंडस्ट्री में आने के लिए एक्ट्रेस ने अपना पुराना नाम आलिया आडवाणी बदलकर कियारा रख लिया था।

कटरीना कैफ

कटरीना कैफ ने भी इंडस्ट्री में आने के लिए अपने नाम में बदलाव किया था। कैट का नाम पहले कटरीना तुर्कोटे था।

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी का नाम पहले अश्विनी शेट्टी था। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले एक्ट्रेस ने अपने नाम में बदलाव कर लिया।

तब्बू

अपनी शानदार अदाकारी से फैंस को इंप्रेस करने वाली तब्बू ने भी अपने नाम में बदलाव किए हुए है। तब्बू का नाम भी पहले तबस्सुम फातिमा हाशमी था।

मल्लिका शेरावत

2002 से इंडस्ट्री में सक्रिय मल्लिका शेरावत ने भी इंडस्ट्री में काम के लिए अपना नाम बदला था। मल्लिका का नाम पहले रीमा लांबा था।

प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा ने साल 1998 में अपना करियर शुरू किया था। प्रीति जिंटा का रियल नेम नाम प्रीतम सिंह है।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

अक्षय कुमार क्यों बने शाकाहारी?