वास्तु शास्त्र के अनुसार बिस्तर के नीचे पानी रखना बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते है ऐसा करने से क्या-क्या लाभ मिलता है।
बिस्तर के नीचे पानी से भरा बर्तन रखने से आपको जीवन में सफलता और कई फायदे मिल सकते है। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मकता आती है।
अगर कोई व्यक्ति रात को सोने से पहले 1 बर्तन में पानी भर के रख दें, तो नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है जिसके कारण घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर होती है उनको जीवन में काफी समस्या झेलनी पड़ती है इसलिए इसको मजबूत करने के लिए बिस्तर के नीचे पानी रखें।
अगर आपको कार्य में सफलता नहीं मिल रही है, तो उसके लिए भी आप रात में बिस्तर के नीचे पानी से भरा बर्तन रख सकते है।
इस बात का ध्यान रखें कि पानी प्लास्टिक के बर्तन में न हो। पानी रखने के लिए तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करें।
सोते समय पानी से भरा बर्तन आपको बिस्तर के नीचे या सिरहाने के पास रखना चाहिए ऐसा करने से सिर के पास से सहस्त्रार चक्र के माध्यम से शरीर वातावरण से संपर्क बनाता है।