हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त नींद बहुत जरूरी होती है। नींद पूरी न होने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं होती हैं।
कई बार सोते समय हम आस-पास कुछ चीजें रखना पसंद करते हैं। हालांकि, ये चीजें नींद में बाधा उत्पन्न करती हैं और इसकी वजह से वर्क प्रोडक्टिविटी भी प्रभावित होती है।
अक्सर लोग देर रात तक मोबाइल फोन या फिर लैपटॉप पर कुछ देखते रहते हैं और फिर पास में रखकर ही सो जाते हैं।
इस वजह से नींद प्रभावित होती है। इसके साथ ही इन गैजेट्स से निकलने वाली रेज भी शरीर के लिए नुकसानदायक होती हैं।
कई लोग सोते समय पर्स साथ में रख लेते हैं, ऐसा करने से नींद टूट सकती है और इस वजह से दिनभर थके-थके रहते हैं।
वहीं, किताबें और अन्य डॉक्युमेंट्स भी अपने साथ नहीं रखने चाहिए। इनको पास में रखकर सोने से नींद टूट सकती है।
बहुत से लोग सोते समय पास में पानी की बोतल रख लेते हैं। ऐसा करने से सही से नींद नहीं आती है और इस वजह से मानसिक तनाव भी होता है।
सोते समय पास में ये चीजें नहीं रखनी चाहिए। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com