वास्तु शास्त्र में घर से जुड़े कई नियम बताए गए है, जिसका पालन करने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। आइए जानते हैं कि घर की उत्तर दिशा में क्या 1 रखने से धन बढ़ने लगेगा-
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ आसान उपायों को आजमाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है और इससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
उत्तर दिशा को धन की दिशा कहा जाता है। इस दिशा में भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए इस दिशा को हमेशा साफ रखना चाहिए।
वास्तु के अनुसार, उत्तर दिशा में मनी प्लांट या बांस का पौधा रखना अच्छा माना जाता है। ये पौधा सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।
उत्तर दिशा में क्रिस्टल का कछुआ या आईना रखना शुभ माना जाता है। ये चीजें आर्थिक तंगी को दूर करने में मदद करती है।
वास्तु के अनुसार, उत्तर दिशा में तिजोरी रखने से आर्थिक लाभ होता है और इससे धन-धान्य का भंडार भरा रहता है।
वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा को शुभ और पवित्र माना गया है। ऐसे में इस दिशा में बाथरूम बनवाने से धन हानि होने लगती है।
घर की उत्तर दिशा में ये चीजें रखने से धन बढ़ने लगेगा। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM