घर में रखेंगे कामधेनु की ऐसी प्रतिमा तो भरी रहेगी तिजोरी


By Sandeep Chourey09, Jun 2023 10:32 AMnaidunia.com

हिंदू मान्यता

हिंदू धर्म में मान्यता है कि कामधेनु गाय में मां दुर्गा, लक्ष्मी जी और देवी सरस्वती के गुण होते हैं। ऐसे में वास्तु के हिसाब से घर में कामधेनु रखना शुभ होता है।

कामधेनु गाय

मूर्ति पौराणिक मान्यता के मुताबिक कामधेनु गाय समुद्र मंथन के दौरान निकले 14 बहुमूल्य रत्नों में एक है। हिंदू शास्त्रों में इसे ब्रह्मांडीय गाय भी कहा गया है।

धन और सुख-समृद्धि

कामधेनु गाय को धन और सुख-समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण बताया गया है। घर में कामधेनु की मूर्ति रखने से धन-संपत्ति में वृद्धि होती है।

चार पैर 4 वेदों के प्रतीक

कामधेनु गाय को सुरभि भी कहा जाता है और इसके 4 पैरों को 4 वेदों के समान माना जाता है। कामधेनु के आंखों में सूर्य और चंद्रमा का वास है।

देवताओं का वास

कामधेनु के कंधों में अग्नि, वायु और पवन देव निवास करते हैं। सींग को पवित्र त्रिमूर्ति, सिरे पर भगवान ब्रह्मा, केंद्र में भगवान विष्णु और आधार पर भगवान शिव हैं।

कामधेनु की ऐसी मूर्ति

घर पर कामधेनु गाय की मूर्ति के साथ बछड़ा रखना चाहिए, इसे नंदिनी कहा जाता है। कामधेनु गाय और नंदिनी बछड़े की मूर्ति रखना लाभकारी होता है।

इस दिशा में रखें

घर पर कामधेनु गाय और बछड़े की मूर्ति ईशान कोण में रखना चाहिए। इस दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है। इससे जीवन में प्रगति आती है।

इस राशि की लड़कियां पति के लिए होती है लकी