पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए बेडरूम में कुछ शुभ चीजों को रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि ऐसा करने से कपल के बीच चल रहे झगड़े भी खत्म हो जाते हैं।
बेडरूम में हैप्पी कपल फोटो लगानी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से कपल के रिश्ते में चल रहा तनाव दूर हो जाता है।
कपल को अपने बेडरूम में लाल गुलाब जरूर रखना चाहिए। दरअसल, लाल गुलाब को प्यार का प्रतीक माना जाता है। बेडरूम में इसे रखने से प्रेम बढ़ता है।
वास्तु शास्त्र की मानें तो गुलाब के फूल बेडरूम में रखने से पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं। इतना ही नहीं, पार्टनर एक दूसरे को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं।
घर में चंदन की लकड़ी रखना भी शुभ माना जाता है। बेडरूम में इसे रखने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और झगड़ों में कमी आएगी।
यदि पति-पत्नी के बीच हमेशा झगड़ा होता रहता है तो चंदन की अगरबत्ती जरूर जलाएं। ऐसा करने से घर के अंदर खुशियों का आगाज होता है।
यदि आप नियमित तौर पर घर में अगरबत्ती जलाएंगे तो पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम बढ़ता है। इसके अलावा, रोमांस भी बढ़ता है।
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि बेडरूम में क्या रखने से पति-पत्नी का प्यार बढ़ता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ