वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार, घर की दिशाओं का विशेष महत्व होता है, सभी चीजों को रखने के लिए दिशाओं का ध्यान रखा जाता है।
वास्तु के नियमों का पालन करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, वहीं इन नियमों को नजरअंदाज करने से घर में नेगेटिविटी आती है और सुख-समृद्धि बाधित होती है।
वास्तु के नियमों के अनुसार, घर की छत सबसे महत्वपूर्ण होती है। इन नियमों के मुताबिक, कुछ चीजों को छत पर रखने की मनाही होती है।
लोग छत पर पौधे लगाना पसंद करते हैं, हालांकि ऐसा करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि पौधे सूखें न और साथ ही पौधों की साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।
वहीं घर की छत पर धूल-मिट्टी वाले पौधों को हटा देना चाहिए और इसके साथ ही बेकार हो गए पौधे या जो पौधे सूख गए हैं, उन्हें भी हटा देना चाहिए।
कई लोग छत पर घर का फालतू सामान रखते हैं, वास्तु नियमों के अनुसार, ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं और इस वजह से धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
वहीं घर की छत पर झाड़ू, टूटी हुई लकड़ी नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इसके अलावा छत पर रस्सी का बंडल भी नहीं रखना चाहिए, ऐसा करने से नकारात्मकता बढ़ती है और अशुभ प्रभाव देखने को मिलते हैं।
घर की छत पर इन चीजों को नहीं रखना चाहिए। वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com