ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि सोते समय सिरहाने कुछ चीजों को रखना फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं, ऐसा करने की वजह से आपका भाग्य भी खुल सकता है।
सोने से पहले सिरहाने 2 इलायची रखें। इसके बाद तकिए पर सिर रखकर सो जाएं। इस उपाय को करने का फायदा आपको जरूर मिलेगा।
माना जाता है कि तकिए के नीचे इलायची रखकर सोने से भाग्य खुलता है। वहीं, दुर्भाग्य इंसान का पीछा छोड़ देता है।
सभी की किचन में लहसुन रखा होता है। ज्योतिष में लहसुन के कई चमत्कारी उपाय बताए गए हैं। इनमें से एक है कि लहसुन की कली को सिरहाने रखकर सो जाएं।
तकिए के नीचे लहसुन की कली रखकर सोने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी और घर का माहौल पॉजिटिव हो जाएगा।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, हल्दी की गांठ का खास महत्व होता है। यदि आप पैसों की किल्लत का सामना कर रहे हैं तो सोने से पहले तकिए के नीचे 1 हल्दी की गांठ रखें।
सिरहाने हल्दी की गांठ रखकर सोने से आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाएगा। बशर्ते इस उपाय को कुछ दिनों तक लगातार करना होगा।
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
तकिए के नीचे कुछ चीजों को रखना फायदेमंद होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ