मां लक्ष्मी किन चीजों को चढ़ाने से देती हैं धन ?


By Shivansh Shekhar08, Apr 2024 06:00 PMnaidunia.com

धन की देवी मां लक्ष्मी

धन की देवी मां लक्ष्मी को माना जाता है। इनके आशीर्वाद से रंक से आदमी राजा बन सकता है और यदि माता नाराज हो गईं तो गरीब भी बना देंगी।

कुछ चीजें अर्पित

ऐसे में आज हम आपको उन चीजों के बारे में विस्तार से बताते हैं जिसे मां लक्ष्मी को अर्पित करने के बाद आप धन धान्य से युक्त हो सकते हैं।

मां लक्ष्मी की पूजा

ऐसे में यह जानना जरुरी हो जाता है कि मां लक्ष्मी की पूजा किस तरह करना चाहिए। आइए हम आपको विस्तार से बताते हैं।

क्या करें अर्पित?

मान्यता है कि शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को कुछ चीजें अर्पित करने से वो प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं।

कमल का फूल

मां लक्ष्मी को कमल का फूल काफी पसंद है। यह उनका आसन भी होता है ऐसे में उन्हें आप कमल का फूल जरूर अर्पित करें।

अष्टगंध का तिलक

धन की देवी को अष्टगंध का तिलक भी लगाना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

बताशे भोग लगाएं

शुक्रवार के शुभ दिन पर मां लक्ष्मी को बताशे अवश्य चढ़ाएं। यह धन का प्रतीक माना जाता है जिससे घर में आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

पान चढ़ाएं

मां लक्ष्मी को पान बेहद ही प्रिय है। पूजा के बाद माता को पान का भोग लगाना शुभ माना जाता है। यह बेहद ही प्रिय होता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हनुमान जयंती पर ये 3 चीजें लाएं घर, मिलेगा इन दोषों से छुटकारा