सोते समय सिरहाने कुछ चीजों को रखने का खास फायदा होता है। माना जाता है कि कुछ शुभ चीजों को रखने से जीवन की परेशानियों से आपको मुक्ति मिल सकती है।
किचन में इलायची का सभी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन रात को सोते समय आप 2 हरी इलायची अपने पास रख सकते हैं। इस उपाय को अपनाने का चमत्कारी फायदा आपको मिलेगा।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, सिरहाने 2 इलायची रखने से इंसान का भाग्य उदय हो सकता है। इसके साथ ही, जीवन की परेशानियां भी दूर हो जाएंगी।
रात को सोने से पहले तकिए के पास लहसुन की छिली हुई कली रखें। ऐसा करने से सारी नकारात्मक ऊर्जा लहसुन के अंदर समा जाएगी।
लहसुन की कली को सुबह उठने के बाद कूड़ेदान में डाल दें। इस उपाय को अपनाने के बाद आपके ऊपर से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव खत्म हो जाएगा।
तकिए के नीचे हल्दी की गांठ को रखना भी शुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार, हल्दी रखने का सकारात्मक असर इंसान की आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।
यदि आप रोजाना हल्दी की गांठ को सिरहाने रखते हैं तो आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाएगा। इसके साथ ही, कर्ज का बोझ भी आपके ऊपर नहीं रहेगा।
सबसे जरूरी बात यह है कि इन तीनों चीजों को आपको अपनी जरूरत के अनुसार सिरहाने रखना चाहिए। यदि आप पैसों को लेकर चिंतित रहते हैं तो कुछ दिनों के लिए सिरहाने हल्दी की एक गांठ रख लें।
यहां हमने जाना कि तकिए के नीचे किन चीजों को रखना शुभ होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ