बच्चों के ओरल हेल्थ के लिए इन 4 बातों का जरूर रखें ध्यान
By Sandeep Chourey2023-05-24, 12:21 ISTnaidunia.com
मुंह की सफाई
मुंह की साफ-सफाई बड़ों के साथ-साथ बच्चों के लिए भी जरूरी है। अधिकांश बच्चे मीठा खाना पसंद करते हैं इसलिए उनमें मुंह का संक्रमण होने का खतरा ज्यादा होता है।
बीमारियों से बचाव
डॉक्टरों के मुताबिक दांतों में बीमारी की वजह से शरीर में कई अन्य बीमारियां भी हो सकती है। मुंह की सेहत ठीक रहने पर भी कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
रात में जरूर कराएं ब्रश
अधिकांश बच्चे रात में मीठा या चॉकलेट खाने के बाद सो जाते हैं। ऐसे में दांतों में कीड़ा लगने का खतरा होता है। बच्चों को ऐसी आदत से रोकना चाहिए।
दो बार ब्रश कराएं
बच्चों की ओरल हेल्थ के लिए रोजाना कम से कम 2 बार ब्रश कराएं। ऐसा करने से बच्चे को कैविटी की समस्या भी नहीं होगी।
खाने के बाद कुल्ला
चाइनीज या कुछ अन्य फास्ट फूड खाने के बाद दांतों या मसूड़ों में कुछ कण चिपक जाते हैं, जो दांतों में सड़न पैदा कर सकते हैं, इसलिए खाना खाने के बाद कुल्ला जरूर कराएं।
जीभ की सफाई
ओरल हेल्थ की साफ सफाई सिर्फ दांतों तक सीमित नहीं है। मुंह को स्वच्छ रखने के लिए जीभ की सफाई भी जरूरी है। बच्चों को टंग क्लीनर का इस्तेमाल सिखाएं।
मीठा ज्यादा न खिलाएं
बच्चों को ज्यादा मीठी चीजें नहीं खिलाना चाहिए। चॉकलेट, पेस्ट्री, केक आदि उनके फेवरेट फूड्स होते हैं। जो दांतों को नुकसान पहुंचाते हैं।
तत्काल डॉक्टर को दिखाएं
बच्चों के दांतों में कैविटी की समस्या होने पर दांत खराब होते हैं। कैविटी की समस्या होने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाना चाहिए।