सोते समय इन 4 चीजों को रखें अपने पास, मिलेंगे शुभ परिणाम


By Ekta Sharma2023-05-14, 17:41 ISTnaidunia.com

वास्तु नियम

हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की इच्छा रखता है। जब व्यक्ति के जीवन में सुख और शांति रहती है तो व्यक्ति के मन में हमेशा ही सकारात्मकता का रहता है।

खुशहाल जीवन

शास्त्रों में जीवन को खुशहाल और समृद्धशाली बनाने के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करने पर जीवन में हमेशा ही सुख और शांति रहती है।

करें ये काम

वास्तु में रात में सोने के दौरान कुछ नियम बनाए गए हैं, जिसका पालन करने पर हर व्यक्ति को फायदा जरूर मिलता है।

खुशबूदार फूल

जीवन में सकारात्मकता और शांति के लिए सोते समय अपने बिस्तर के पास खुशबूदार फूलों को अपने पास रखना चाहिए। इससे मानसिक तनाव में कमी आती है।

पवित्र धार्मिक किताबें

रात्रि में अच्छी नींद और अच्छे विचार के लिए रात सोते समय अपने सिरहाने पर पवित्र धार्मिक किताबें रखना चाहिए। इससे रात में बुरे सपने कम आते हैं। सोते समय आप अपने सिरहाने पर भगवत गीता रखें।

छोटी इलायची या सौंप

रात में सोते समय अच्छी नींद के लिए छोटी इलायची या सौंप को कागज या कपड़े में बांधकर बिस्तर के नीचे रखने ग्रहों से संबंधित दोष खत्म हो जाते हैं। इससे मन हमेशा प्रसन्न रहता है।

लोहे का सामान

रात में सोते समय अगर आपको नींद न आए या फिर डरावने सपने ज्यादा आए तो अपने बिस्तर के पास लोहे का सामान जरूर रखें। इससे आपके आसपास नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव कम होता है।

पैरों में दर्द से राहत पाना है तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, मिलेगा आराम