घर में रहेगी सुख-शांति, इन 5 पौधों को सही दिशा में लगाएं


By Sahil04, May 2024 08:26 PMnaidunia.com

सुख-शांति लाने वाले पौधे

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कुछ पौधे घर में सुख-शांति को आकर्षित करते हैं। हालांकि, इन्हें लगाने की सही दिशा का ध्यान रखना भी जरूरी होता है।

बांस का पौधा

वास्तु शास्त्र में इस पौधे को सबसे पवित्र माना जाता है। घर में सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए बांस के पौधे को पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

मनी प्लांट की दिशा

इस पौधे के नाम से ही पता चलता है कि इसका संबंध पैसों से होता है। मनी प्लांट को घर की दक्षिण पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए।

आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि मनी प्लांट के पौधे को सही दिशा में लगाने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

तुलसी का पौधा

इस दिशा में रखेंहिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है। इस पौधे को हमेशा पूर्व दिशा में रखना चाहिए। यह पौधा घर में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। 

स्नेक प्लांट को कहां रखें?

इस पौधे को हमेशा घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। स्नेक प्लांट घर के माहौल को सकारात्मक बनाता है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है।

एलोवेरा का पौधा

घर के अंदर एलोवेरा के पौधे को पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। घर में सुख-समृद्धि आकर्षित करने के लिए इस पौधे को शुभ माना जाता है।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई भी दावा नहीं किया जा रहा है।

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कुछ पौधों को घर में लगाना शुभ होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

लड्डू गोपाल की पूजा में इन बातों का रखें ध्यान