घर की पुताई करते समय इन रंगों का रखें ध्यान


By Ayushi Singh30, Jul 2024 02:49 PMnaidunia.com

अक्सर लोग अपने घर को  सुंदर बनाने के लिए घर की पुताई करवाते हैं, लेकिन इसके लिए सही रंगों का चयन करना जरूरी है, जिससे  परिवार के लोगों को समस्याओं का सामना न करना पड़े। आइए जानते हैं कि घर की पुताई करते समय किन रंगों का रखें ध्यान

नीला रंग

बेडरूम में अच्छी नींद लेने के लिए नीले रंग का प्रयोग करना चाहिए। नीला रंग सोते समय इंसान को शांति प्रदान करता है। इस रंग को करवाने से पहले कुंडली में शनि और राहु की स्थिति को देख लेना चाहिए।

पीला रंग

पीला रंग दिमाग को तेज करता है और पाचन क्रिया को बढ़ाता है। अच्छी सोच, अच्छी सेहत  और सकारात्मक सोच रखने के लिए घर में पीला रंग करवाना चाहिए। पीला रंग देवगुरू बृहस्पति से जुड़ा हुआ है।

हरा रंग

हरा रंग बुध ग्रह से जुड़ा हुआ है। यह मानसिक तनाव को दूर करता है और घाव भरने के लिए जादू सा असर करता है। जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए हरा रंग का प्रयोग करना चाहिए।

सफेद रंग

सफेद रंग शांति का प्रतीक माना जाता है। दीवारों को सफेद रंग से कलर करने से दिमाग का तनाव कम होता है और आपका दिमाग शांत रहता है। इससे किसी प्रकार का तनाव नहीं होगा।

नारंगी रंग

वास्तु के अनुसार नारंगी रंग का प्रयोग हम अपने घर के स्टडी रूम में सकारात्मक लाने के लिए कर सकते हैं। यह कमरे को उज्ज्वल और अधिक खुश महसूस कराता है।

गुलाबी रंग

वास्तु के अनुसार गुलाबी रंग आमंत्रित माहौल बनाने के साथ जोड़ा जाता है। गुलाबी रंग को किसी भी कमरे को ज्यादा जीवंत और सुंदर बना सकता है। इसे बेडरूम और किचन में प्रयोग कर सकते हैं।

घर की पुताई करते समय इन रंगों का ध्यान रखें। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

बुध की हुई सूर्य के घर में एंट्री, पैसों में खेलेंगे 3 राशि के जातक