हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु के नियमों का पालन करने से धन लाभ की प्राप्ति होती है।
अगर आप आर्थिक समस्या से जूझ रहे है, तो घर में इन चीजों को रखने से धन लाभ हो सकता है। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
अक्सर घर में आर्थिक तंगी वास्तु दोष के कारण होता है। वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर में भगवान हनुमान की तस्वीर को रखें।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक चिन्ह बनाने से धन की प्राप्ति होती है। स्वास्तिक के चिन्ह से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
धन की देवी मां लक्ष्मी के नाराज होने से भी धन में कमी होती है, इसलिए मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करें।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कछुआ की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। कछुआ की मूर्ति घर में रखने से धन में बरकत होती है।
सुपारी का इस्तेमाल खासकर पूजा-पाठ में किया जाता है। सुपारी को तिजोरी में लाल कपड़े में बांध कर रखने से धन की प्राप्ति होती है।