बेटी के घर का खाना क्यों नहीं खाते लोग? जानें


By Prakhar Pandey18, Jun 2023 12:17 PMnaidunia.com

शादी

हिंदू धर्म में शादी के बाद कई ऐसे रीति रिवाज निभाए जाते है। आइए जानते हैं की शादी के बाद बेटी के घर लोग क्यों खाना नहीं खाते हैं।

बेटी

हर मां-बाप अपनी बेटी को अच्छी परवरिश कर बड़ा करते है और फिर अच्छा रिश्ता देखकर उसकी शादी कर देते है।

परंपरा

भारतीय परंपरा और रीति रिवाजों के अनुसार मां-बाप अकसर अपने बेटी की शादी के बाद उसके घर का खाना नहीं खाते है।

मान्यता

ऐसा माना जाता कि मां-बाप अपनी बेटी के घर का खाना इसलिए नहीं खाते क्योंकि पुरानी परंपराओं के अनुसार ऐसा करने से उन्हें पाप लगता है।

कर्ज

ज्योतिष शास्त्र की जानकार पुष्पा पांडेय के अनुसार बेटी के घर का खाना खाने से दोगुना कर्ज चुकाना पड़ता है और साथ ही नर्क भी भोगना पड़ता है। 

राय

बेटी के घर खाना खाने को लेकर लोगों की अपनी-अपनी राय हो सकती हैं। लेकिन बेटी के घर जाकर खाना न खाने से आपकी बेटी को बुरा भी लग सकता है।

बदलता जमाना

जमाना तेजी से बदल रहा हैं, ऐसे में ये पुरानी परंपराएं और रीति रिवाज आज के जमाने में ढोंग से लगने लगे है। किसी के घर जाकर कभी भी खाने का अनादर तो बिल्कुल भी नही करना चाहिए।

बेटा-बेटी

आज के जमाने में बेटा और बेटी बराबर होती है। इसलिए मां-बाप को दोनों के साथ एक जैसा ही व्यवहार करना चाहिए।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घर के मुख्य द्वार पर इन पौधों को रखना होता है शुभ