अमीर लोगों के घर में जरूर होती हैं ये चीजें, कभी नहीं होती पैसों की कमी


By Sahil12, Aug 2023 08:00 AMnaidunia.com

मां लक्ष्मी

माता लक्ष्मी धन की देवी मानी जाती हैं। जिस घर पर देवी लक्ष्मी की कृपा होती है, वहां कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

उपाय

मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। पूजा के जरिए भी मां की कृपा हासिल की जा सकती है।

शुभ चीजें

शास्त्रों की मानें तो कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनमें मां लक्ष्मी का वास होता है। इन चीजों को घर में रखने से धन की देवी को प्रसन्न किया जा सकता है।

शंख

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, शंख भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को प्रिय होता है। इसे घर में रखने से कभी पैसों की कमी नहीं होती है।

भगवान कुबेर की तस्वीर

वास्तु शास्त्र में उल्लेख है कि घर में मां लक्ष्मी के साथ ही भगवान कुबेर की तस्वीर लगाना भी शुभ होता है। ऐसा करने से आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

कमल का फूल

शास्त्रों में उल्लेख है कि मां लक्ष्मी कमल के फूल पर विराजमान हैं। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में कमल के फूल होते हैं, वहां लक्ष्मी जरूर वास करती हैं।

नारियल

धार्मिक मान्यता है कि मां लक्ष्मी को नारियल सबसे प्रिय है। अगर इसे घर में रखा जाता है तो मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इस तिथि में जन्मे लोगों को मिलता है प्यार में धोखा