वास्तु शास्त्र में हर दिशा के लिए नियम बताए गए हैं। पेड़-पौधों में खास ऊर्जा होती है। कुछ चीजें और पौधे घर के लिए बेहद लकी माने जाते हैं।
यदि दिशा के अनुसार पेड़-पौधों को रखा जाए तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और खूब धन देती हैं। आज उत्तर दिशा में रखे जाने वाले पौधों के बारे में जानते हैं।
घर की उत्तर दिशा सबसे शुभ दिशा मानी जाती है, दरअसल इस दिशा में मां लक्ष्मी और धन के स्वामी कुबेर वास करते हैं। इस दिशा को लेकर वास्तु नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।
मनी प्लांट धन देने वाला पौधा कहा जाता है। यदि घर की उत्तर दिशा में नीले या हरे कलर की बोतल या ट्रांसपेरेंट गमले में मनी प्लांट लगाया जाए, तो यह घर में खूब धन-वर्षा कराता है।
हिंदू धर्म में तुलसी को पूजनीय माना गया है। घर की उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाना घर में धन वर्षा करा सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि तुलसी की रोज पूजा करें और उसे कभी गंदे हाथ से ना छुएं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बांस का पौधा सुख-शांति, तरक्की देने वाला पौधा है। इसे फेंगशुई में भी लकी चार्म माना गया है। घर में बांस का पौधा या बैंबू प्लांट लगाना घर के लोगों को खूब धन दिलाता है।
केले का पेड़ का संबंध भगवान विष्णु से है। गुरुवार के दिन उत्तर दिशा में केले का पेड़ लगा लें और हर गुरुवार को उसके नीचे दीपक जलाएं तो घर में तेजी से सुख, सौभाग्य और समृद्धि बढ़ती है।