सुख-समृद्धि के लिए घर के मंदिर में रखें ये 5 चीजें


By Sahil24, Aug 2023 12:23 PMnaidunia.com

घर का मंदिर

घर के मंदिर में देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान से पूजा की जाती है। इसके अलावा, मंदिर में कुछ चीजों को रखना बेहद शुभ माना जाता है।

मां लक्ष्मी

मंदिर में इन चीजों को रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही, धन की देवी ऐसे लोगों के घर में हमेशा वास करती हैं।

इस दिशा में हो मंदिर

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर का मंदिर उत्तर-पूर्व दिशा में ही होना चाहिए। इस बात का ध्यान रखने से वास्तु दोष से बचा जा सकता है।

मोर पंख

घर के मंदिर में मोर पंख जरूर रखना चाहिए। भगवान कृष्ण को यह प्रिय है और इसे रखने से घर में सकारात्मक्ता आती है।

शंख रखें

धार्मिक मान्यता है कि पूजा करते समय शंख बजाने से पॉजिटिविटी का संचार होता है। इस वजह से मंदिर में शंख जरूर रखा जाता है।

गंगाजल

हिंदू धर्म में गंगाजल का धार्मिक महत्त्व माना जाता है। गंगाजल को रखने की शुभ जगह घर का मंदिर ही होता है। इसे शुद्ध बनाए रखने के लिए भी मंदिर में रखा जाता है।

पानी का लोटा

घर के मंदिर में पानी का लोटा रखना भी अच्छा होता है। वास्तु के मुताबिक, इस लोटे को पानी से भरा रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

भगवान की मूर्ति

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मंदिर में भगावन की ठोस मूर्ति ही रखनी चाहिए। खोखली मूर्ति को मंदिर में रखने की गलती न करें।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गुरुवार को ये काम करने से हो जाएंगे कंगाल